फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ओवरब्रिज निर्माण के लिए मार्ग डायवर्ट के विरोध में किसानों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। देवरी गढ़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इनररिंग रोड फेज-3 के पुल का निर्माण करा रहा है। किसानों ने डायवर्जन के बाद देवरी गढ़ी से वाहनों के निकलने से टूट रहीं सड़कों का विरोध किया। वह एनएचआई के खिलाफ धरने पर बैठ गए। पुल निर्माण कार्य का विरोध करने लगे।
विज्ञापन


भाकियू टिकैत के जिला महासचिव कृपाल सिंह फौजदार ने बताया कि रोहता नहर पार करने के लिए देवरी गढ़ी गांव के पास ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इसके लिए देवरी गढ़ी के पास रोहता नहर ग्वालियर जाने वाले मार्ग को बंद कर डायवर्जन देवरी गढ़ी गांव की तरफ कर दिया गया है। इससे भारी वाहनों से सड़क जगह-जगह से टूट गई है। ओवरब्रिज निर्माण के ठेकेदार के गांव के रोड से वाहनों को न निकालने के आश्वासन के बाद ग्रामीण धरने से उठे। मइस दौरान राम निवास, राजे गुरु, यशपाल सिंह, अजीत फौजदार, रघु फौजदार, मिट्ठू फौजदार, हंसराज और जयराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें