आगरा। राजस्थान के सवाई माधोपुर में दो दिवसीय अमरूद महोत्सव का आयोजन अगले साल 18 और 19 जनवरी को होने जा रहा है। इसमें देशभर किसान शिरकत करेंगे। उन्हें उत्पादन की नई विधियों और स्मार्ट फार्मिंग की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए उद्यान विभाग ने जनपद के पांच किसानों के नाम भेज हैं।
उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने बताया कि अकोला ब्लाॅक के अकोल निवासी रघुवर दयाल और जारूआ कटरा निवासी हरीश कुमार दुबे, एत्मादपुर ब्लाॅक के गांव बरहन निवासी भूपेंद्र सिंह, जगनेर ब्लाॅक के गांव बसई जगनेर निवासी हरीश कुमार और बाह ब्लाॅक के गांव बजौली निवासी सुशील कुमार शामिल हैं। यह सभी किसान अमरूद महोत्सव में शामिल होंगे। इसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, अमरूद उत्पादन की नई विधियों, नर्सरी प्रबंधन और स्मार्ट फार्मिंग की जानकारी दी जाएगी।