फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों की अच्छी कीमत मिलने से किसान खुश

विज्ञापन
कासगंज सरसों की अच्छी कीमत मिलने से किसानों को मिली खुशियां खबर से संबंधित फोटो मंडी में रखी सरसो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। इस बार किसानों ने सरसों की अच्छी कीमत मिलने के कारण सरसों की फसल को गेहूं की फसल के मुकाबले प्राथमिकता दी। हुआ भी ठीक वैसा ही जैसा किसानों ने सोचा। इस समय किसानों को सरसों की नई फसल की अच्छी कीमत मिल रही है जिससे उनके चेहरे पर खुशी है। किसान खेतों से तेजी से सरसों की कटाई कर रहे हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 20 फीसदी तक अधिक भाव मिलने के कारण मंडी में बिक्री के लिए पहुंचा रहे हैं। गल्ला मंडी में 3 हजार क्विंटल से अधिक सरसों पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष सरसों की सीजन पर कीमत 5200 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास थी। पूरे वर्ष सरसों की कीमत में वृद्धि का सिलसिला बना रहा। इस बार सीजन पर सरसों की कीमत 6300 प्रति क्विंटल की है। अच्छी कीमतें मिलने के कारण किसान खुश हैं और वे अपने खेतों की सरसों की जल्द ही कटाई करके सरसों तैयार करके मंडी पहुंचा रहे हैं। जिससे अच्छे भाव में सरसों की बिक्री हो सके। गल्ला मंडी में इस समय सरसों की अच्छी आवक है। कारोबारियों का अनुमान है कि 3 हजार क्विंटल से अधिक सरसों की आमदनी इस समय चल रही है। जबकि आगामी समय में यह आमदनी और बढ़ेगी। अभी सरसों की पिछैती फसलें खेतों में खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें