फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में किसान यूनियन मुख्यालय पर एकत्रित हुए किसान, जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोशल मीडिया पर एसपी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज होने पर किसानों ने आक्रोश जताया है। शुक्रवार की रात कार्यकर्ता थाना ढोलना पर पहुंच गये और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, लेकिन जब उन्हें गिरफ्तार कार्यकर्ता की रिहाई की सूचना मिली तो उसके बाद शांत हो गए।
विज्ञापन

किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंाडे ने पुलिस कार्रवाई पर विरोध का ऐलान किया। कार्यकर्ता थाना ढोलना पर भी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पहुंचे, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कार्यकर्ता की रिहाई की सूचना मिल गई। उसके बाद मामला शांत हो गये।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंाडे ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली और मनमानी को लेकर किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस संगीन मामलों में भी केस दर्ज नहीं करती। जो मामले बड़े होते हैं उन्हें छोटा करके दर्ज किया जाता है और जो मामले छोटे होते हैं उन्हें बड़े रूप में दर्ज किया जाता है। इस संबंध में लगातार पुलिस अधिकारियों और थाना पुलिस से बातचीत की जाती लेकिन कोई असर नहीं होता। यूनियन के कार्यकर्ताओं को विरोध करने के कारण टारगेट किया जा रहा है, लेकिन पुलिस की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें