फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान की बेटी रश्मि बघेल ने मुक्केबाजी में जीता रजत पदक, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहर की उभरती मुक्केबाज रश्मि बघेल ने पंजाब स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता के 48 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीया है। प्रतियोगिता में देश के 98 विश्वविद्यालयों की 1,050 महिला मुक्केबाजों ने भाग लिया।
विज्ञापन


बॉक्सिंग कोच गौरव ठाकुर ने बताया कि एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम की प्रशिक्षु व कमल विहार उर्खरा निवासी किसान बनी सिंह की पुत्री रश्मि बघेल ने राजा महेंद्र विवि का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रारंभिक दौर में कामराज विवि मदुराई, शाकुंभरी विवि सहारनपुर और संस्कारम विवि झज्जर की मुक्केबाजों को हराकर प्री-क्वार्टर में प्रवेश किया। प्री-क्वार्टर में यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास को 4-1, क्वार्टर फाइनल में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और सेमीफाइनल में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में कड़े मुकाबले में वे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की खिलाड़ी से 3-2 से हार गईं और रजत पदक हासिल किया।

इस प्रदर्शन के आधार पर रश्मि का चयन आगामी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी हो गया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, डॉ. सत्यदेव पचौरी, आगरा बॉक्सिंग अध्यक्ष पृथ्वीराज चाहर, सचिव बृजेश मीणा, हरिओम राजपूत, बनी सिंह, ललित शर्मा, विनय प्रताप ने खुशी जताते हुए स्वर्णिम सफलता की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें