फोटो। तहसील फतेहाबाद के गांव चमरौली में नाले का सीमांकन करती राजस्व टीम
फतेहाबाद। तहसील फतेहाबाद के गांव चमरौली गांव के पास नाले के ओवरफ्लो होने से किसानों की फसल बर्बाद होने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। सोमवार को नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नाले की भूमि का सीमांकन कराया।
नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार ने बताया कि पिछले दिनों नाले में अधिक पानी आने से चमरौली गांव के आसपास किसानों की काफी फसल जलमग्न हो गई थी। दूरदराज क्षेत्रों से आने वाला पानी आगे निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण खेतों में भर गया, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए नाले की स्थिति का निरीक्षण कर सीमांकन कराया गया है। साथ ही क्षेत्र में एक पुलिया निर्माण का निर्माण होना है, जिसके संबंध में लोक निर्माण विभाग को मौखिक रूप से अवगत करा दिया गया है। विभाग के अवर अभियंता जल्द ही मौके का निरीक्षण करेंगे तथा आगे की कार्रवाई के लिए पत्राचार भी किया जाएगा।