जांच के लिए खाद का सैंपल लिया
- फोटो : अमर उजाला
किसानों ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ दी तहरीर
केंद्र प्रभारी को लेकर थाने आए और कड़ाई से पूछताछ की। बताया जाता है कि केंद्र प्रभारी ने स्थानीय कुछ दबंगों के सहयोग से नकली खाद बिक्री करने की हामी भरी। पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने केंद्र प्रभारी शांति प्रसाद के खिलाफ किसान पुष्पेंद्र, संजय सिंह के पत्रों को संलग्न करते हुए नकली खाद बेचे जाने के संबंध में तहरीर दी।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस केंद्र पर बेची गई नकली खाद की सैंपलिंग कराई गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। विधायक चौधरी बाबूलाल ने बताया कि किसानों को नकली खाद बेचे जाने की सूचना पर अधिकारियों के साथ यहां आए थे। केंद्र प्रभारी कई वर्षों से मिलीभगत कर नकली खाद बेच रहा है। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
नकली खाद का उठाया था मुद्दा
किसान नेता मुकेश डांगुर ने बताया कि पीसीएफ के गोदाम से नकली डीएपी किसानों को बेचे जाने का मुद्दा 19 अक्तूबर को किसान दिवस में उठाया था। सरकार से मांग है कि इस प्रकरण दोषियों को जेल भेजा जाए। वहीं भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर ने भी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और किसानों को असली खाद उपलब्ध कराने की मांग की।