फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूरिया खाद न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
यूरिया खाद को लेकर तहसील में प्रदर्शन करते किसान
विज्ञापन
फतेहाबाद। तहसील के साधन सहकारी समिति नगर चंद और इफको किसान केंद्र बाजिदपुर में सोमवार को यूरिया खाद ना मिलने पर किसानों ने हंगामा किया। समिति पर सुबह से ही किसानों की 200 मीटर तक लंबी कतार लग गई। हंगामा बढ़ने पर समिति सचिव ताला लगाकर फरार हो गया। जानकारी पर डौकी पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन




इस समय गेहूं और आलू में यूरिया लगाने की जरूरत है लेकिन सरकारी समितियों में किसानों को पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति नहीं हो पा रही है। किसानों का आरोप है कि समिति सचिव मनमाने तरीके से वितरण कर रहे हैं। अपने जान-पहचान के लोगों को यूरिया दे देते हैं जबकि अन्य किसान लाइन में लगे रहते हैं। वहीं, इफको किसान केंद्र बाजिदपुर में भी सुबह 8 बजे से किसान लाइन में लगे रहे। किसानों से बताया कि काफी समय बाद यूरिया खाद आया है। इसके बाद भी मनमानी तरीके से लोगों को यूरिया बांट रहे हैं। यूरिया न मिलने से फसलों में काफी नुकसान की आशंका है। आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें