किसान अधिक संख्या में हाेने से फॉर्म जमा करने में समय लग रहा था। इसी बात को लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया। कार्यालय के शीशे तोड़ दिए। इस पर उद्यान विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को बुला लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के संजय प्लेस स्थित उद्यान विभाग के कार्यालय पर शनिवार को आलू बीज के लिए आवेदन करने आए किसानों ने हंगामा कर दिया। आवेदन फॉर्म जमा नहीं हाेने पर कार्यालय के शीशे भी तोड़ दिए। मामला बढ़ता देख जिला उद्यान अधिकारी बैजनाथ सिंह ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के समझाने के बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने बताया कि 20 सितंबर से 5 अक्तूबर तक सरकारी अनुदान पर मिलने वाले बीज के लिए शनिवार से आवेदन जमा हुए हैं। विभाग की पहले आओ पहले पाओ नीति के चलते सुबह से ही किसानों की भीड़ कार्यालय पर आवेदन फॉर्म लेकर जमा करने के लिए लग थी।
विभाग के पास कर्मचारी कम और किसान अधिक संख्या में हाेने से फॉर्म जमा करने में समय लग रहा था। इसी बात को लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया। बाद में सभी किसानो से कागजात लिए गए। जिन्हें सोमवार को नंबर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला उद्यान अधिकारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि पहले किसानों की भीड़ अधिक हो गई थी। आवेदन फॉर्म के साथ लगे प्रपत्रों की जांच में समय लग रहा था। पहले नंबर लेने के लिए किसानों ने थोड़ा हंगामा करा था। पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया था। शनिवार को करीब 600 आवेदन जमा हुए हैं।