फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर किसानों का हंगामा

Fri, 27 Nov 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
आगरा। किसान आंदोलन की छठवीं बरसी मनाने और मांगें पूरी कराने के लिए बृहस्पतिवार को जुटे करीब 200 किसानों ने मंडलायुक्त परिसर में घुसने न देने पर गेट के बाहर ही प्रदर्शन किया। धरने पर बैठ गए। करीब पांच घंटे चले प्रदर्शन के बाद उन्हें परिसर में रात्रि प्रवास की अनुमति दे दी गई। अब शुक्रवार को किसान मंडलायुक्त को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

किसानों का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन ने किया। किसान परिसर में ही रात रुकना चाह रहे थे। किसानों ने गेट के अंदर न घुसने देने पर ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी कर फतेहाबाद रोड की एक लेन बंद कर दी। इससे करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। किसानों ने गद्दे बिछाने के बाद चूल्हा जलाकर वहीं खाना बनाया और कीर्तन करने लगे।
इसी दौरान किसानों ने 72 घंटे सड़क पर ही अनशन करने और शुक्रवार को भारी संख्या में किसानों के जुटाकर प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी। इस पर नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह से सिटी मजिस्ट्रेट और डीसीपी सिटी ने वार्ता की।
विज्ञापन

रणवीर ने बताया कि किसान परिसर में रात रुककर सुबह ज्ञापन देना चाह रहे थे। इस पर प्रशासन ने उन्हें परिसर में प्रवास की अनुमति दे दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्दा सिंह प्रधान, तिलक सिंह राजपूत, गिर्राज सिंह, जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां व अन्य जिलों के किसान और पदाधिकारी मौजूद रहे।
ये हैं किसानों की मांगें
एमएसपी लागू करना, किसानों की समस्याओं का समाधान, टोरेंट पावर से जुड़ी शिकायतें दूर करना और नहरों की सफाई कराना। नहर टूटने से फसलों का नुकसान, खाद उपलब्ध नहीं होने, कालाबाजारी की भी समस्या से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर किसानों का हंगामा

मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें