फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरटीओ कार्यालय में परिवहन मेला आज, पेनल्टी पर मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बकाया वाहन कर और पेनल्टी जमा करने के लिए आरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को परिवहन मेला लगेगा। इसमें पेनाल्टी में छूट, फिटनेस, परमिट और पंजीकरण संबंधी काम होंगे। इसके लिए अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन विनय कुमार ने बताया कि मेले में बकाया पेनल्टी पर 70 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। यह छूट पेनल्टी पर है, मूल टैक्स जमा करना होगा। बस, ट्रक, टैक्सी सहित परिवहन वाहनों के स्वामी बकाया कर जमा कर सकते हैं। फेसलेस सेवाओं की जानकारी देकर घर बैठे ऑनलाइन काम कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद दूसरा परिवहन मेला 26 दिसंबर को लगेगा।
विज्ञापन


20 हजार रुपये से अधिक टैक्स बकाया रखने वाले 5400 वाहन स्वामियों के खिलाफ आरसी जारी की गई थी। इनमें से 700 वाहन स्वामियों ने बकाया कर जमा कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें