फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात नहीं, सैकड़ों पेड़ कटे: वन विभाग की कार्रवाई पर भड़के किसान, डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग

Sat, 14 Feb 2026 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा इनर रिंग रोड गुतिला पर पेड़ कटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पेड़ों के कटान के बाद वन विभाग का कार्रवाई से किसान खुश नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से जांच की मांग की है। 
 
विज्ञापन
इनर रिंग रोड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनर रिंग रोड गुतिला पर पेड़ कटने के मामले वन विभाग की कार्रवाई से किसान संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। वन विभाग की जांच में 7 पेड़ काटने का दावा किया गया, जबकि किसानों ने सैकड़ों पेड़ काटे जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एडीए अधिकारियों के पेड़ काटने में मिलीभगत के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को किसान नेताओं ने गुतिला पर सड़क किनारे पेड़ काटने का वीडियो वायरल कर शिकायत की थी। दूसरे ही दिन वन विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। निरीक्षण में पेड़ कटे मिले। इस पर फर्म के ठेकेदार पर सात पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने वानिकी अधिनियम में वाद दर्ज कर दिया। किसान नेता मुकेश पाठक ने बताया कि वन विभाग ने सात पेड़ काटने पर वाद दर्ज किया है, जबकि यहां सैकड़ों पेड़ काटे गए हैं।

पेड़ों की कटाई के निशान मौजूद हैं। उन्होंने डीएम से जांच की मांग की। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने बताया कि एडीए अफसरों की शह के बिना यहां पेड़ नहीं काटे जा सकते हैं। फर्म के विरुद्ध वाद दायर कर अधिकारियों और कर्मचारियों को बचाने का कार्य किया गया है। डीएफओ राजेश कुमार ने कहा कि पेड़ काटने की शिकायत पर विभाग की टीम गई थी। मौके पर पेड़ की श्रेणी में सात पेड़ मिले थे। इसके अलावा अन्य पौधे और झाड़ियां थी। फिर भी पेड़ काटने के कोई साक्ष्य होंगे तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें