दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव भटानी में शनिवार की सुबह पुत्री के साथ खेत पर काम कर रहे एक किसान के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित करने के बाद परिजन शव ले गए। बगैर पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव भटानी निवासी 52 वर्षीय किसान प्रमोद कुमार शनिवार की सुबह पुत्री खुशी के साथ खेत पर गए थे। खेत पर वह पुत्री के साथ सरसों की कटाई कर रहे थे तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। पिता की हालत बिगड़ता देख पुत्री घबरा गई, उसने तुरंत ही परिजन को सूचना देकर वहां बुलाया। परिजन प्रमोद को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए। बगैर पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।