फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पांच बेटियां और दो बेटे, किसान ने परिवार चलाने के लिए लिया लोन, चुका न पाया तो चुनी ऐसी मौत; कांप गए लोग

Sun, 14 Jan 2024 09:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पांच बेटियां और दो बेटों के बड़े परिवार के मुखिया के रूप में जिम्मेदारी निभा रहा किसान कर्ज के आगे हार गया। कमरे बंद कर किसान ने फंदे पर लटक कर  जान दे दी। घरवालों ने जब ये दृश्य देखा तो कांप  गए। 
 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम ग्रह पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी एक किसान ने शनिवार की देर शाम घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि कर्ज और आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से खुदकुशी की है।
विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी किसान सनोज कुमार (35) चार बीघा जमीन पर खेती कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। हाल ही में उसने एक ट्रैक्टर भी किस्तों पर लिया था। वहीं एक बेटी की शादी के लिए लोगों से कुछ कर्ज भी ले रखा था। बेटी की शादी करने के बाद आर्थिक स्थिति और अधिक खराब हो गई थी। ट्रैक्टर की किस्त और गांव के लोगों से लिए गए कर्ज के चलते सनोज परेशान रहने लगा था। शनिवार की देर शाम घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

ये भी पढ़ें - पत्नी से मारपीट: ससुराल वालों ने दामाद और चाचा का किया ऐसा हाल, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि कर्ज और आर्थिक स्थिति की वजह से ही सनोज ने खुदकुशी कर ली। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

 
विज्ञापन

पांच पुत्रियां और दो पुत्र हैं
मृतक किसान सनोज के परिजन व ग्रामीणों ने बताया कि पांच बेटियां और दो पुत्र और पत्नी की परवरिश का जिम्मा सनोज पर था। पिछले वर्ष एक बेटी की शादी की थी, जिसके लिए कुछ लोगों से कर्ज लिया था। अभी चार बेटियां और हैं। दो पुत्र तीन और पांच साल के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें