फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल होने पर जहर खाने वाले किसान की हुई मौत

विज्ञापन
18एमएनपी-29-मृतक केशव दयाल का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। कस्बा निवासी एक किसान ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान बुधवार को किसान की सैफई में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान के चलते किसान ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाटवान निवासी 45 वर्षीय किसान केशव दयाल ने इस बार खेत में गेहूं की फसल की थी। परिजनों के अनुसार मुनाफे की उम्मीद लगाए किसान को उस समय झटका लगा जब बारिश और ओलावृष्टि से फसल नष्ट हो गई। 11 मार्च को किसान जब खेत में पहुंचा तो देखा कि गेहूं की फसल चौपट हो चुकी थी। नुकसान के चलते अवसाद में आकर किसान ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में परिजन उपचार के लिए सैफई ले गए थे। बुधवार को केशव दयाल ने सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक किसान के घर में कोहराम मचा हुआ है। एसडीएम रतन वर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी कराई जाएगी। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें