फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: आगरा में दिनदहाड़े किसान को गोली मारी, गंभीर हालत में एसएन में कराया भर्ती

Sun, 12 Dec 2021 09:40 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

किसान आलू के खेत में पानी लगाने जा रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेत पर पानी लगाने जा रहे किसान को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली किसान के पेट में लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामला एत्मादपुर के थाना क्षेत्र खंदौली के गांव पुरा लोधी का है। रविवार सुबह आलू के खेत में सिंचाई करने जा रहे किसान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।
विज्ञापन

किसान रामचंद्र अपने खेत में सिंचाई करने जा रहे थे, तभी कुछ बदमाश आए और उन्हें गोली मार दी। रामचंद्र के पेट में गोली लगी है। गोली की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और घायल अवस्था में रामचंद्र को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें