फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बंदरों के हमले से बचने को भागा किसान नहर में गिरा

Mon, 03 Jul 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर पुल के समीप नहर के किनारे मक्का की रखवाली कर रहे किसान पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए जब वह भागा तो नहर के किनारे उसका फैर फिसल किया। जिससे वह नहर में डूब गया। परिजन और गोताखोर उसकी नहर में तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन



नहर में लूटरी (50) निवासी भोजपुर पचगाईं डूबा गया। वह रविवार की देर शाम भगवंतपुर पुल के पास उसकी मक्का सूख रही थी, जिसकी वह रखवाली कर रहा था। तभी बंदरों का झुंड आया गया और मक्का को खाने लगा। इस पर उसने उन्हें भगाने का प्रयास किया, इस पर बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे बचने के लिए वह नहर के किनारे झाड़ियों में छुप गया। जब बंदर वहां भी उसके पीछे पहुंच गए तो वह बंदरों से बचने के लिए नहर किनारे भागने लगा तो उसक पैर फिसल गया। जिससे वह नहर में डूब गया। लोगों ने हादसे की जानकारी उसके परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। भतीजे सत्यभान ने बताया कि सोमवार की देर शाम तक उनका पता नहीं लगा सका था, तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें