फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर सो रहे किसान का बेरहमी से कत्ल, शव देख कांप गई ग्रामीणों की रूह

Fri, 03 Aug 2018 06:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह हत्या की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए।  
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

गांव अब्बासपुर निवासी रामखिलाड़ी (55) उनका इकलौता बेटा रामगोविंद राजस्थान में पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है। रामगोविंद ने अपनी पत्नी और बच्चों को पिता के पास छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से किए वार

मृतक किसान का फाइल फोटो, मौके पर पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार रात रामखिलाड़ी ट्यूबवेल पर सो रहे थे। पास ही पशु बंधे थे। इसी दरम्यान अज्ञात लोगों ने रामखिलाड़ी को पहले डंडों से पीटा और फिर कुल्हाड़ी से वार कर मौत की नींद सुला दिया।  

शुक्रवार सुबह जब गांव के लोग खेतों पर काम करने पहुंचे तो रामखिलाड़ी के शव को खून से लथपथ देख सहम गए। जानकारी होते ही परिजन और गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

सूचना पाकर एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी केपी सिंह, सीओ सिरसागंज अजय कुमार सिंह पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने फिंगर प्रिंट लिए और नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई सत्यदेव उर्फ फौजी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी ग्रामीण का कहना है कि घटना की जांच में पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें