बीसीसीआई की ओर से इस साल बेंगलुरु में होने वाली वूमेंस टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी आगरा के लिए खास बन चुकी है। ताज नगरी की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को इंडिया रेड टीम का कप्तान बनाया गया है।
बाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की गेंदबाज दीप्ति शर्मा को क्रिकेट के इस बड़े फॉर्मेट की चैंपियनशिप में पहली बार ऐसा अवसर मिला है। चैलेंजर ट्रॉफी 21 अगस्त तक चलेगी।
बीसीसीआई की ओर से हर साल आयोजित होने वाली इस ट्रॉफी में इंडिया रेड के साथ इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन की टीमें भी खेलेंगी। दीप्ति ने 15 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 14 विकेट लिए हैं। साथ ही 93 रनों का योगदान भी दिया है।