फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: खेत पर किसान का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस, पिनाहट में भी किसान की मौत

Wed, 05 Jan 2022 02:16 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर एकत्रित ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना जगनेर क्षेत्र के गांव वीरभान में किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। वहीं एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। पुलिस कारण जानने में जुटी है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह खेत से घर नहीं पहुंचे
किसान ब्रजेश परमार का शव गांव में ही स्थित एक खेत में मिला। ब्रजेश परमार मंगलवार देर शाम करीब आठ अपने घर से खेत पर पानी लगाने के लिए निकला था। परिजनों ने बताया कि ब्रजेश रात में खेत पर ही सोने की बात कर रहे थे। बुधवार सुबह खेत से घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी। शव गांव में ही स्थित एक खेत पर पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव मिलने की सूचना पर एसपी देहात सत्यजीत गुप्ता, क्षेत्राधिकारी खेरागढ़ भरत पांडेय, एसओ जगनेर योगेन्द्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

फसल की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध हालत में मौत
पिनाहट में थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव गंजनपुरा में खेत पर फसल की रखवाली करने गए किसान कालीचरन (28) की मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। 
विज्ञापन

अचानक तबियत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय थमीं सांसें 

परिजनों के मुताबिक कालीचरन मंगलवार की रात फसल रखवाली करने गए थे। आधी रात के वक्त अचानक उनके पेट में तेज दर्द होने लगा। आसपास के अन्य खेतों पर रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उनके घरवालों को दी। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। मौत से परिवार में मातम पसरा है। कालीचरन के तीन बच्चे रवि (8), पूनम (6) और कृष्ण कुमार (4) हैं। मौत से पत्नी बिट्टो देवी की रो-रोकर हालत खराब है। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें