पास के खेत में उसका छोटा भाई श्रीकिशन भी फसलों की रखवाली कर रहा था। वह और अन्य खेतों के किसान भागकर मौके पर पहुंचे। खेत में सियाराम खून से लथपथ पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी थी।
यह देख सभी के होश उड़ गए। चीख-पुकार और फायर की आवाज पर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। परिजन सियाराम को लेकर एसएन हॉस्पिटल भागे। यहां चिकित्सकों ने मृत बताया। देर रात तक पुलिस खेतों में कांबिंग करती रही।
पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सियाराम के परिजनों से तहरीर देने के लिए कहा गया है। अगर तहरीर नहीं आती है तो पुलिस अपनी ओर से केस दर्ज करेगी।