फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत दी क्षतिपूर्ति

विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और सीडीओ ईशा प्रिया - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। किसानों को नुकसान से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की गई है। योजना के तहत किसानों को खेती में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दी गई है। यह बातें मंगलवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बैठक कर कहीं।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि योजना में 133173 किसानों को 244.73 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दी जा चुकी है। बीमित राशि को फसल के उत्पादन लागत के बराबर जनपद स्तर पर अधिसूचित किया गया है। सभी फसलों के लिए वास्तविक प्रीमियर दर पर लागू किए गए हैं। प्रीमियम मद में कृषक की देयता को खरीफ फसल में अधिकतम दो प्रतिशत तथा रबी फसल में अधिकतम 1.5 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।
गाइड लाइन के तहत करें काम
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को कोविड एल-02 वार्ड का निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों से सीधे संवाद किया। समस्या होने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ को बताने को कहा। कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करके कर्मचारियों को गाइड लाइन के तहत काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि जरूरत के हिसाब से बेड की व्यवस्था की जाए। सीडीओ ईशा प्रिया, सीएमओ डॉ. एके पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम को अनुपस्थित मिले कर्मचारी
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड तीन के कार्यालय का निरीक्षण किया। कर्मचारी जगदीश सिंह, आरिस, हरिओम तिवारी पांच सितंबर से कार्यालय से अनुपस्थित मिले। वहीं मंगलवार को कर्मचारी महेंद्र सिंह, प्रताप नारायण, आलोक कुमार, बजरंगबली, ममता, जितेंद्र कुमार भी कार्यालय में नहीं मिले। अधिशासी अभियंता के फिरोजाबाद ऑफिस में होने, अधिकांश अनुपस्थित कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के चलते आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने की जानकारी डीएम को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें