फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक करोड़ की लाटरी के लालच में किसान ने अपने खेत बेचकर 30 लाख रुपये गंवा दिए। अब पीड़ित आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दर-दर भटक रहा है।
थाना सिरसागंज निवासी दिलीप कुमार के मोबाइल पर फोन कॉल आई थी। कॉलर ने खुद को एक टेलीकॉम कंपनी का फील्ड ऑफिसर बताते हुए अपना नाम समीर खान बताया। उसने किसान से कहा कि आपको कंपनी के लकी ड्रा में शामिल किया था। एक करोड़ रुपये की लाटरी निकली है।
इसके बाद दूसरे फोन कॉल आई और उसने अपना नाम राज यादव बताया। लॉटरी के एक करोड़ लेने के लिए उसने पहले कुछ टैक्स जमा कराने की बात कही और कहा कि इसके बाद डीडी बनाकर आपको लॉटरी की रकम भेजी जाएगी।