रोहता बाग निवासी किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने सहकारिता विभाग में आरटीआई से सूचना मांगी थीं। विभाग का समय से जवाब नहीं मिला। इस पर अपील की उस पर भी अधिकारी तारीख पर नहीं मिले। इससे नाराज होकर चेतावनी दी कि वह अन्य किसान नेताओं के साथ 30 अप्रैल को विधानसभा के गेट पर आत्महत्या करेंगे।
श्याम सिंह चाहर ने बताया कि उनके घर पर बुधवार रात करीब 11 बजे ही सदर थाने की पुलिस पहुंच गई। उन्हें नजर बंद कर दिया। दूसरे दिन सुबह लखनऊ के लिए नहीं निकलने दिया। उनकी सहकारिता विभाग और पुलिस के अधिकारियों से फोन पर बात कराई। उन्होंने उनकी ओर से मांगी गई सूचनाओं का जल्द जवाब देने की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
डीआर ने एआर से मांगें स्पष्टीकरण
संयुक्त आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता ने श्याम सिंह चाहर के पत्र पर सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें पत्र लिखे बिंदुओं पर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।