फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में दिव्यांग किसान की हत्या: आलू की रखवाली के लिए रात में खेत पर सोया, सुबह खून से लथपथ मिला शव

Wed, 23 Feb 2022 11:38 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के थाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह गांव भैसोरा बुजुर्ग के बाहर खेत में किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गला रेतकर किसान की हत्या की गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और मृतक के परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव भेसौरा बुजुर्ग में मंगलवार रात दिव्यांग किसान होरी लाल (55) की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई । वह खेत पर आलू की रखवाली करने गए थे। मृतक के भाई जयप्रकाश ने ग्राम प्रधान, उसके पिता और भाई पर हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उसका भाई ग्राम पंचायत के काम ठीक से न कराने पर टोकते थे। इससे प्रधान उनसे रंजिश रखता था। 

विज्ञापन


होरी लाल आलू की खोदाई के चलते पिछले तीन दिन से खेत पर सो रहे थे। बुधवार सुबह करीब सात बजे भतीजी नेहा उन्हें खेत पर चाय देने पहुंची तो उनका लहूलुहान शव देख कर चीख पड़ी। उसने परिवार के लोगों को बताया। खबर मिलते ही यूपी 112 पुलिस मोबाइल पहुंच गई। हत्या का आरोप परिवार के लोगों ने गांव के प्रधान शांत कुमार, ग्राम प्रधान के पिता विजय सिंह और भाई हरिओम पर लगाया है। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में है। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे, एएसपी अनिल कुमार, सीओ शैलेंद्र परिहार मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने भी गहनता से मामले की जानकारी की और थाना पुलिस को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी 

पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने मौके का निरीक्षण करने के बाद पुलिस की चार टीमें हत्या के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।

बनवारी लाल की हत्या से गांव में सनसनी 

ग्रामीणों को सुबह करीब 7:00 बजे जैसे ही खेत पर आलू की रखवाली के लिए सो रहे किसान होरीलाल की हत्या के मामले की जानकारी मिली वैसे ही गांव में ग्रामीणों के बीच सनसनी बन गई। सभी लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। गंगा सिंह एवं ओम प्रकाश का कहना था कि उनके गांव में लड़ाई-झगड़े तो हुए हैं, लेकिन इस तरह से हत्या की वारदात नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें