फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: थ्रेसर की चपेट में आने से किसान जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। पिढ़ाैरा थाना क्षेत्र में गेहूं निकालते समय थ्रेसर की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव विजयगढ़ी निवासी देवेंद्र ने बताया कि उसके पिता जीवाराम 19 अप्रैल को दोपहर गांव रामपुर निवासी सुनील के खेत में गेहूं निकालने का कार्य कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान विजयगढ़ी निवासी संत कुमार के ट्रैक्टर से संचालित थ्रेसर में उनके पिता का हाथ फंस गया, जिससे उनके बाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक संत कुमार ने इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया था। इसी भरोसे पर परिजन घायल को उपचार के लिए फतेहाबाद के अस्पताल ले गए, लेकिन बाद में आरोपित ने आर्थिक सहायता देने से इंकार कर दिया। थाना पिढ़ाैरा में तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें