फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने रुकवाई जमीन की पैमाइश

Fri, 06 Nov 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रहनकलां के पास इनररिंग रोड पर बनने वाले टोल प्लाजा के लिए जमीन की पैमाइश गुरुवार को किसानों ने रुकवा दी। उन्होंने जमीन देने से साफ इनकार कर दिया है। चेतावनी दी कि जबरन जमीन पर कब्जा किया तो परिवार के साथ आमरण अनशन करेंगे। वहीं, कब्जा न मिलने से प्रशासन के लिए परेशानी बढ़ रही है। टोल प्लाजा निर्माण कार्य में देरी हो रही है। खबर लिखे जाने तक किसान पैमाइश करने वाली टीम का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

 बता दें कि रहनकलां के पास इनररिंग रोड पर टोल प्लाजा प्रस्तावित है। इसके निर्माण के लिए जमीन पर कब्जा करने की कार्रवाई जारी है। इसी जमीन में एक भूखंड लगभग सवा हेक्टेअर का ऐसा भी है जिसका किसानों ने करार नहीं किया है। जबकि किसान ताराचंद, भंवर सिंह, बेताल सिंह और निहाल सिंह ने करार करने से इनकार कर दिया है। गुरुवार को आगरा विकास प्राधिकरण, तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम इस जमीन पर पैमाइश कर कब्जा करने पहुंची। सूचना पर किसान भी पहुंच गए और पैमाइश को रुकवा दिया। टीम उन्हें मनाने में जुटी रही लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। किसानों का कहना था कि जमीन नहीं देंगे। जोर-जबरदश्ती की तो आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
-----
...तो ऐसे निकालेंगे रास्ता
आगरा विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता मुकेश अग्रवाल ने बताया कि इनररिंग रोड पर चार हेक्टेयर भूमि पर टोल प्लाजा बनेगा। लगभग सवा हेक्टेअर भूमि का करार अभी नहीं हो सका है। विरोध करने वाले किसानों को भूमि पिछले हिस्से में दे दी जाएगी। इससे टोल प्लाजा का रास्ता भी साफ होगा और किसानों की जमीन भी बच जाएगी। तहसीलदार जीतलाल सैनी ने बताया कि किसानों के विरोध के बाद पैमाइश का कार्य बंद कर दिया है। किसानों से वार्ता जारी है।
विज्ञापन

---
शहर के नजदीक आया टोल
एत्मादपुर के गांव रहनकलां के पास टोल प्लाजा बनने से इनररिंग रोड पर सफर करने वालों को टोल देना पड़ेगा। यह प्लाजा शहर से कुछ किलोमीटर दूर ही है। शहर से चढ़ने और लखनऊ की तरफ से शहर में उतरने के लिए टोल देना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें