फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादतपुर में एक किसान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव शहादतपुर में सोमवार की सुबह किसान ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने फंदे पर लटके शव को उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शहादतपुर निवासी 50 वर्षीय किसान अजब सिंह रविवार की रात खेत से घर वापस आए थे। खाना खाने के बाद कमरे में चले गए। सोमवार की सुबह जब परिजन ने कमरे के पास जाकर देखा तो अजब का शव पंखे के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटक रहा था। प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। किसान ने खुदकुशी क्यों कि परिजन कोई स्पष्ट वजह नहीं बता सके। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें