फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कर्ज और गृहक्लेश से तंग किसान ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
बटेश्वर के जग्य मे मृतक गीतम सिंह के पत्नी और परिजन रोते बिलखते गीतम सिंह का फ़ाइल फोटो l
विज्ञापन
बटेश्वर। यमुना किनारे स्थित खेत पर बृहस्पतिवार को पेड़ पर किसान का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन में चीख-पुकार मच गई। बताया गया है कि किसान ने कर्ज और गृहक्लेश से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बटेश्वर के मोहल्ला जग्य निवासी 32 वर्षीय किसान गीतम सिंह पुत्र स्व. मातादीन बृहस्पतिवार सुबह पत्नी विमला देवी से कहासुनी होने के बाद नाराज होकर घर से चले गए। काफी देर तक वापस नहीं लाैटे। परिजन उनकी तलाश में निकले, तो यमुना किनारे खेत पर उनका शव पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। यह देख परिजन में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना बटेश्वर चाैकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने पुलिस को बताया कि गीतम सिंह पर स्वयं सहायता समूह की किस्तों का कर्ज था। आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। बृहस्पतिवार सुबह भी पत्नी से कहासुनी होने के बाद वह घर से नाराज होकर खेत पर चले गए थे। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत तीन छोटे बच्चों आठ वर्षीय केशव, छह वर्षीय मोहन और चार वर्षीय रेनू को बिलखते छोड़ा है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-जितेंद्र कुमार, एसीपी बाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें