फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: डीएपी खाद के लिए लाइन में लगे किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 29 Oct 2022 09:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

खैरगढ़ की साधन सहकारी समिति पर डीएपी खाद लेने गए एक किसान की मौत हो गई। बताया जाता है कि लाइन में लगे किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर आए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले में रबी की फसल की बुवाई शुरू होने के साथ ही साधन सहकारी समितियों पर डीएपी के लिए मारामारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को साधन सहकारी समिति में डीएपी के लिए लाइन में लगे शेखपुरा निवासी किसान राम बृजेश (60) की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन अस्पताल लेकर आए। यहां उपचार के दौरान चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


डीएपी खाद लेने के लिए लंबी कतार साधन सहकारी समिति में लग रही है। खैरगढ़ के गांव शेखपुरा के रहने वाले किसान राम बृजेश शुक्रवार सुबह 11 बजे से लाइन में लगे थे। लाइन में लगे होने के कुछ समय बाद उनकी हालत बिगड़ गई। वह जमीन पर गिर पड़े। लाइन में लगे लोगों में अफरातफरी मच गई। किसान के परिजन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

परिजन ने नहीं कराया पोस्टमार्टम 

परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को घर ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि राम बृजेश के सीने में अचानक दर्द की शिकायत हुई थी और वह गश खाकर गिर पड़े थे। साधन सहकारी समिति शेखपुरा के सचिव आदेश कुमार ने बताया कि राम बृजेश को डीएपी के लिए पर्ची दे दी गई थी। उनके परिवार का कोई डीएपी भी ले गया था। किसान की मौत की जानकारी अन्य किसानों को द्वारा पता चली है।

विज्ञापन

इन समितियों पर हुआ हंगामा 

शुक्रवार को खैरगढ़, हाथवंत और नंदपुर की साधन सहकारी समितियों के साथ-साथ जसराना की पारौली, जसराना समितियों पर किसानों की भीड़ रही। हंगामा होने पर सचिवों को पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। किसानों का कहना था कि जरूरत अधिक है, लेकिन डीएपी कम मिल रही है। ऐसे में फसल की बुवाई कैसे होगी।  

एसडीएम जसराना विवेक राजपूत ने कहा कि किसानों के एक साथ पहुंचने के कारण डीएपी का वितरण करने में परेशानी हो रही है। किसानों द्वारा हंगामा करने की सूचना पर उतरारा एवं जसराना खास समिति पर पुलिस को भेजकर डीएपी का वितरण कराया है। निजी दुकानों का निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें