सहावर। गांव नगला पॉपी में सरसों के खेत पर बृहस्पतिवार रात को पानी लगा रहे एक किसान को सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें लेकर तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
गांव नगला पॉपी निवासी लेखराज सिंह (50) बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे अपने सरसों के खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन तुरंत उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लेखराज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद