फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नवंबर के राशन का आज से वितरण होगा शुरू

Fri, 07 Nov 2025 05:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
-शासन से राशन वितरण की तिथि की निर्धारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। शासन से नवंबर माह के राशन के वितरण की तिथि निर्धारित कर दी। कार्डधारक इस बार मक्का की रोटी का स्वाद नहीं ले सकेंगे। क्योंकि गेंहू और चावल का ही वितरण होगा। शनिवार से राशन का वितरण शुरू होगा जो 25 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

जिले में पात्र गृहस्थी योजना के 2,18, 783 कार्डधारक हैं। इन कार्डों से जुड़े 9,06, 486 लोगों को प्रति यूनिट 2 किलो गेंहू व 3 किलो चावल राशन की दुकान से मिलेगा। जबकि अंत्योदय योजना के 27520 कार्डधारकों को प्रतिकार्ड 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल मिलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि वितरण में पारदर्शिता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। डीलर को ई-पॉश मशीन से जारी होने वाली पर्ची कार्डधारकों को देनी होगी। यदि किसी कार्डधारक का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है तो वे 25 नवंबर को ओटीपी के माध्यम से राशन प्राप्त कर सकेंगे। कार्डधारक किसी भी दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे। यदि किसी कार्डधारक को राशन प्राप्त करने में कोई समस्या आती है तो वह जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक से अपनी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें