फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू की खोदाई कर रहे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। गांव नगला पैठ में सोमवार सुबह खेत पर आलू की खोदाई कर रहे किसान की यकायक हालत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने के कुछ ही देर में किसान ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला पैंठ निवासी छेदालाल (58) सोमवार सुबह खेत पर आलू की खोदाई करने गए थे। खोदाई करने के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेसुध होकर खेत में ही गिर गया। आसपास काम कर रहे परिजन उनके पास पहुंचे लेकिन इससे पहले ही किसान की मौत हो चुकी थी। परिजन शव को लेकर घर आ गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें