फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे आई मौत: सिंचाई के लिए खेत पर गया था किसान, करंट के झटके से गई जान

Thu, 06 Jul 2023 08:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

परिजन किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
करंट - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव ओडेन्या मंडल में बुधवार की शाम एक किसान को सबमर्सिबल से करंट लग गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ओडेन्या मंडल निवासी किसान शेष अवतार (55) बुधवार की शाम खेत पर गए थे। सिंचाई के लिए वहां लगे सबमर्सिबल को चलाने के दौरान करंट लगने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। ग्रामीणों ने परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन


आनन फानन परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें