फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले के 5500 शिक्षकों को जल्द मिलेगा डीए का लाभ

Wed, 05 Jul 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 5500 शिक्षकों को जल्द मिलेगा डीए का लाभ
विज्ञापन



बीएसए के निर्देश पर डीए बिल हुए तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए खुश खबरी है। उनके चार महीने के डीए का जल्द भुगतान किया जाएगा। बीएसए दीपिका गुप्ता के निर्देश पर डीए के बिल तैयार कर लिए गए हैं। जल्द लेखा विभाग में बिल भेजकर धनराशि खातों में भेजी जाएगी।

शासन ने अप्रैल में शिक्षकों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का कार्य किया था। बढ़े हुए महंगाई भत्ता को एक जनवरी 2023 से देने के आदेश दिए गए थे। मई से बढ़ा हुआ चार प्रतिशत महंगाई भत्ता शिक्षकों को वेतन के साथ दे दिया गया लेकिन जनवरी से अप्रैल तक का भत्ता अवशेष था। बीएसए दीपिका गुप्ता ने धनराशि प्राप्त होने पर शिक्षकों को महंगाई भत्ता की चार माह की धनराशि भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग के लिपिकों ने शिक्षकों का डीए बिल तैयार कर लिए हैं। बीएसए ने बताया कि जल्द बिल भुगतान के लिए लेखाधिकारी के माध्यम से कोषागार में भेजा जाएगा। बीएसए ने कहा कि शिक्षकों के किसी प्रकार के बकाया के लिए परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें