फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं ने किया खेत में नुकसान, फसल बरबाद होने से आहत किसान की मौत

Wed, 10 Apr 2019 08:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फसल बर्बाद होने से आहत किसान की सदमे से मौत हो गई। खेत में तैयार फसल को आवारा पशुओं ने बरबाद कर दिया था। तभी से किसान परेशान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रम्पुरा शमशेरगंज निवासी किसान दिनेश शाक्य ने पांच बीघा खेत में गेहूं की फसल की थी। इस बार मुनाफे की उम्मीद लगाए किसान ने काफी मेहनत की थी। इस मेहनत का रंग भी नजर आने लगा था। फसल पक कर तैयार हो चुकी थी। 

परिजनों के अनुसार बुधवार की सुबह जब वह खेत देखने के लिए गए तो देखा कि उनकी फसल को पशुओं ने बर्बाद कर दिया है। आंखों के सामने फसल बर्बाद होती देख किसान वहीं गश खाकर गिर पड़ा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आसपास खेत में काम कर रहे लोग पहले तो कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन जब अहसास हुआ तो दौड़ते हुए खेत पर पहुंचे और दिनेश को उठाया। आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक की पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें