फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में आलू की कम पैदावार देख किसान की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। गांव नौनामई में आलू की खोदाई के दौरान कम पैदावार देख किसान की हालत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि फसल के लिए एक लाख रुपये कर्ज लिया था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नौनामई निवासी 52 वर्षीय किसान भगवान दास की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी। वह खेत पर ही झोपड़ी डालकर रह रहे थे। दो बीघा खेत में इस बार सरसों की थी। गांव निवासी नीरज से सवा बीघा खेत बटाई पर लेकर आलू बोया था। मंगलवार की दोपहर भगवान दास अपनी पत्नी राजरानी के साथ खेत पर आलू की खोदाई कर रहे थे। परिजनों के अनुसार आलू की कम पैदावार देख भगवान दास के सीने में अचानक दर्द हुआ।
जब तक परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया भगवानदास पर वर्तमान में सूदखोरों का करीब एक लाख रुपये कर्ज था। जो कि उन्होंने फसल के लिए लिया था, लेकिन अब फसल भी धोखा दे गई तो कर्ज की चिंता और नुकसान वह बर्दाश्त नहीं कर सके। परिजनों ने संभावना जताई कि हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए बेचा था चार बीघा खेत
परिजनों ने बताया कि भगवान दास ने कुछ वर्ष पूर्व बेटी नीरज की शादी की थी। शादी के लिए उन्होंने अपना चार बीघा खेत बेच दिया था। मृतक के बड़े बेटे राकेश की भी कुछ समय पूर्व बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी। दो बेटे धर्मेंद्र और सतेंद्र मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने किसान के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
परिजनों की तहरीर के आधार पर मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। -अशोक कुमार, सीओ करहल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें