फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई कर रहे किसान पर सांड़ ने किया हमला, पटक पटककर मार डाला

Tue, 29 Jan 2019 07:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मृतक किसान राजेंद्र सिंह का फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में आवारा पशुओं का आतंक जारी है। थाना बिछवां क्षेत्र में सांड़ ने किसान की जान ले ली। किसान खेत पर सिंचाई कर रहा था। तभी सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी 70 वर्षीय राजेंद्र सिंह सोमवार की शाम खेत पर फसल को पानी लगाने के लिए गए थे। परिजनों के अनुसार इसी बीच वहां घूम रहे एक सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। 

बुजुर्ग किसान ने भागने की कोशिश की, लेकिन सांड़ ने उन्हें पटक पटककर अधमरा कर दिया। जब परिजन तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो राजेंद्र को मरणासन्न देख होश उड़ गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन


इस बीच किसी ने पुलिस को किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या किए जाने की सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद किसी से रंजिश की बात सामने नहीं आई। 

वहीं परिजनों की ओर से भी हत्या की बात से इंकार किया गया। परिजनों के अनुसार सांड़ के हमले में ही मौत हुई है। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें