फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज बब्बर ने दिए यहां से चुनाव लड़ने के संकेत, गठबंधन के नेताओं में खलबली

Tue, 29 Jan 2019 12:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बाह में राज बब्बर का कांग्रेसियों ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने एक बार फिर फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी भी इच्छा है कि जन्मभूमि के लिए काम करूं। अब यह यहां के लोगों पर निर्भर करता है। 

विज्ञापन


राज बब्बर ने सोमवार को आगरा के बटेश्वर पहुंचे थे। यहां उन्होंने ब्रह्मलालजी मंदिर में पूजा अर्चना की। उसके बाद बाह की माथुर वैश्य धर्मशाला में कांग्रेसियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बटेश्वर के साथ अटल जी को भी याद किया। 

प्रियंका गांधी को कांग्रेस के महासचिव की कमान सौंपे जाने पर राज बब्बर ने कहा कि तीन राज्यों की तरह ही यूपी का भी भाग्य बदलने वाला है। इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव मनोज दीक्षित, जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


राज बब्बर ने कहा कि सीकरी की जनता के बीच फिर से चुनाव मैदान में लौटूंगा। अब यह यहां के लोगों पर निर्भर करता है। इन्होंने मुझे सांसद बनाया तो क्षेत्र के लिए काम करने का यह सपना पूरा होगा। 
विज्ञापन


इस दौरान लोगों की शिकायत भांपकर उन्होंने खुद कहा कि दस साल बाद आने के लिए क्षमा चाहता हूं। इस दौरान उन्होंने ब्रजभाषा में
कार्यकर्ताओं से बात कर लोगो को अपने से जोड़ने की कोशिश भी की।    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें