फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान ने कीटनाशक दवा का किया सेवन, गंभीर

Thu, 14 Aug 2025 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव मरोली निवासी एक किसान ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया है। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किसान को गंभीर हालत के चलते यहां से डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। किसान के परिजन का दावा है कि कर्ज से परेशान होकर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

राहुल निवासी मरोली ने बताया कि उनके पिता किसान शिव शंकर ने गांव नगला छप्पा कोतवाली शहर निवासी व्यक्ति से 15 हजार रुपये उधार लिए थे। दो माह बाद चार हजार रुपये उन्होंने वापस कर दिए थे। पिता सोमवार को मय ब्याज के बाकी के पैसे लेकर गए। देनदार ने पिता पर अधिक उधारी बता दी। पैसा न चुकाने पर मकान और खेत पर कब्जा करने की धमकी दी। इसी से आहत होकर पिता ने मंगलवार रात कीटनाशक का सेवन कर लिया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि देनदार के यहां पुलिस ने दबिश दी है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें