फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विभागीय आदेशों की अवहेलना करने पर 54 कॉलेजों को जारी हुआ नोटिस

Thu, 14 Aug 2025 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार की बार-बार चेतावनी के बाद भी कॉलेज संचालक छात्र-छात्राओं के यू डाइस पर प्रमोशन में रूचि नहीं ले रहे हैं। दो नोटिस जारी होने के बाद भी जिले के 54 कॉलेजों ने अभी तक यू डाइस पर छात्रों का प्रमाेशन नहीं किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने 15 अगस्त तक छात्र-छात्राओं का प्रमोशन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि विभाग के निर्देश पर शिक्षा सत्र 2024-25 में पिछले कक्षा में पास होने वाले छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोशन किया जाना है। इसका विवरण यू डाइस प्लस पोर्टल पर भी भरा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि दो अगस्त को प्रधानाचार्यों को द्वितीय नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी जिले के 54 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने अभी तक छात्र प्रमोशन का कार्य शुरू नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त तक शतप्रतिशत छात्र-छात्राओं का प्रमोशन यू डाइस प्लस पोर्टल पर नहीं किया जाता है तो संबंधित स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए परिषद और शासन को लिखा जाएगा।

किशनी ब्लॉक में सर्वाधिक 27 कॉलेजों ने नहीं किया प्रमोशन
जिले में छात्र-छात्राओं का प्रमोशन करने में सबसे अधिक लापरवाही किशनी विकास खंड के प्रधानाचार्य कर रहे हैं। किशनी विकास खंड में सबसे अधिक 27 कॉलेजों ने छात्र-छात्राओं का प्रमोशन नहीं किया है। दूसरे नंबर पर सुल्तानगंज विकास खंड है यहां सात और तीसरे नंबर पर घिरोर विकास खंड है यहां छह कॉलेजों ने छात्र-छात्राओं का प्रमोशन नहीं किया है। मैनपुरी विकास खंड में पांच, बरनाहल में चार, करहल और कुरावली में दो-दो तथा बेवर में एक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने अभी तक छात्र-छात्राओं का प्रमोशन नहीं किया है।
विज्ञापन

-
संबंधित कॉलेज हर हाल में 15 अगस्त तक छात्र-छात्राओं का प्रमोशन यू डाइस प्लस पोर्टल पर करना सुनिश्चित करें अन्यथा किसी भी कार्रवाई के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

- सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें