फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: छुट्टा पशुओं ने बर्बाद की फसल, किसान ने की आत्महत्या, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 04 Sep 2022 10:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 ताजगंज क्षेत्र के करबना गांव में एक किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि छुट्टा पशुओं ने उसकी फसलों को बर्बाद कर दिया था, जिससे आहत किसान ने आत्मघाती कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के करबना गांव में शनिवार शाम किसान पवन कुमार (32) ने फांसी लगाकर जान दे दी। घूमंतू पशुओं ने उनकी बाजरा की फसल बर्बाद कर दी थी, जिससे वो तनाव में थे। उन्होंने खेत पर ही एक पेड़ पर फांसी लगाई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। अब उनके घर में कोई कमाने वाला नहीं है। 

विज्ञापन


गांव करबना निवासी पवन कुमार दो भाई थे। बड़ा भाई राजेश हैं। दोनों भाई के हिस्से में सवा-सवा बीघा खेत है। माता-पिता की मौत हो चुकी है। दोनों भाई खेती के साथ मजदूरी भी कर लेते थे, जिससे परिवार का खर्च चलता था। फसल से अलग से आमदनी हो जाती थी। 

पवन के तहेरे भाई जीतू ने पुलिस को बताया कि पवन ने अपने हिस्से के खेत में बाजरे की फसल की थी। कुछ दिन पहले फसल को घूमंतू पशुओं ने बर्बाद कर दिया था। इससे पवन को काफी नुकसान हो गया। वो तनाव में आ गया। शनिवार शाम को खेत पर गए थे। मगर, देर शाम तक वापस नहीं आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साफी का फंदा बनाकर दी जान 

गांव में पास के खेत पर काम कर रहे एक किसान ने उन्हें पीपल के पेड़ पर साफी से बने फंदे पर लटका देखा। इस पर परिजन को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान के मुताबिक, परिजन ने बताया है कि पवन की फसल घूमंतू पशुओं ने बर्बाद कर दी थी। इससे वो परेशान थे। तनाव में आकर ही उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। 

परिवार का अब कौन सहारा? 

पवन कुमार की पत्नी देवकी के आंसू नहीं रुक रहे हैं। उनके दो बेटी आठ व पांच साल, जबकि एक बेटा छह साल का है। परिवार में अब कोई सहारा नहीं है। पत्नी को परिवार के लोग संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें