फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमीन बटवारे के विवाद में किसान की लाठी से पीटकर हत्या

Thu, 24 Oct 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। औंछा थाना क्षेत्र के नगला सलेही गांव में जमीन बटवारे के विवाद में बुधवार को आरोपियों ने पिता पुत्र पर हमला बोल दिया। किसान को लाठी डंडे से पीटकर आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बृहस्पतिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त डंडे को भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के गांव नगला सहेली निवासी योगेंद्र सिंह का बड़े भाई बलवीर सिंह और उनके परिवार के लोगों से जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले बलवीर पक्ष ने जगह पर बोरिंग करवाई थी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच अधिक तनाव बढ गया। आरोप है कि बुधवार की सुबह जब पिता पुत्र खेत जा रहे थे।
तभी बलवीर सिंह, उसके पुत्र राघव और कौशल ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने योगेंद्र व पुत्र सुमित कुमार पर लाठी डंडा से हमला कर दिया। योगेंद्र के सिर में लाठियां मारीं। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मरणासन्न अवस्था में उन्हें खेत में पड़ा छोड़ आरोपी भाग गए। आनन फानन परिजन योगेंद्र सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। जानकारी होने के बाद औंछा पुलिस हरकत में आ गई और बृहस्पतिवार को हत्यारोपी बलवीर सिंह और कौशल को विक्रमपुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाठी डंडे को बरामद किए। इसके बाद आरोपियों को जेल भेजा।
विज्ञापन


बोरिंग तोड़ने जा रहे थे, इसलिए आया गुस्सा
पुलिस की हिरासत में योगेंद्र सिंह की हत्या के आरोपी भाई बलवीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले खेत पर सबमर्सिबल लगवाई थी। जिसके कारण उससे योगेंद्र व परिजन जल रहे थे। कहते थे कि जिस खेत पर बोरिंग लगवाई है वह उनके हिस्से का है। आए दिन उसे तोड़ने की धमकी देते थे। बुधवार को भी योगेंद्र व उनके पुत्र ने कहा की वह लोग बोरिंग तोड़ने जा रहे हैं। इसी बात पर उन्हें गुस्सा आ गया और गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दी। डंडा सिर में लगने से योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जमीन के विवाद में किसान को पीटा गया था। इलाज के दौरान आगरा में दम तोड़ दिया है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा है। शेष आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-विनोद कुमार, एसपी मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें