फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवती पर निकाह के लिए दबाव बनाने वाले पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने वाले अमर अंसारी पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोपी की दहशत के चलते हाईस्कूल की परीक्षा भी छोड़ दी थी। शिकायत दर्ज न होने पर पीड़िता की मां ने मुख्यमंत्री और एसपी को प्रार्थना पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती को अमन अंसारी नाम का एक लड़का आए दिन परेशान करता था। स्कूल आते जाते उसे छेड़ता था। कई बार पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता की मां ने मुख्यमंत्री और एसपी मैनपुरी को पत्र भेज कर इस घटना से उन्हें अवगत कराया। बताया कि आरोपी अमन अंसारी 3 साल से बेटी को परेशान कर रहा है।
उस पर धर्म परिवर्तन करके निकाह करने का दबाव बना रहा है। दहशत के चलते उसने हाईस्कूल की परीक्षा भी छोड़ दी। एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में जाने लगी। वहां भी 5 अक्तूबर 2024 को आरोपी ने आकर साथ ले जाने की कोशिश की। 22 अक्तूबर की रात पुत्री घर के बरामदे में लेटी हुई थी। तभी आरोपी ने जंगले से डंडा डाल कर गला दबाने की कोशिश की। जागने पर जब विरोध किया तो जंगले से पानी फेंकने लगा। आरोपी ने कहा कि अगर निकाह नहीं किया तो जान से मार दूंगा। कहा था कि कई बार शिकायत दी, लेकिन आरोपी को पकड़ कर छोड़ दिया जाता है। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



धर्म परिवर्तन व निकाह के आरोप हुए गायब
पुलिस ने पीड़िता का मुकदमा तो दर्ज कर लिया। लेकिन जो शिकायत पीड़िता ने मुख्यमंत्री व एसपी को दी थी। उसकी जगह दूसरी तहरीर ली। इसमें धर्म परिवर्तन व निकाह के लिए दबाव बनाए जाने के आरोप शामिल नहीं किए गए। इस तरह से कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर से एक गंभीर मामले को शब्दों का हेरफेर कराते हुए एक साधारण शिकायत बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें