फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किसान ने सम्मान निधि बंद करने के लिए गुहार, बताई वो पीड़ा...जिससे आहत होकर लिया ये फैसला

Thu, 20 Feb 2025 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

किसानों को आर्थिक सहयोग देने के लिए किसान सम्मान निधि दी जा रही है, लेकिन आगरा में एक किसान ने इसे बंद कराने की गुहार लगाई है। किसान ने ये फैसला बैंक से लोन न मिलने से आहत होकर लिया। 
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी प्राप्त करते किसान।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बरौली अहीर के गांव नगला नाथू के किसान प्रदीप शर्मा ने जिला कृषि अधिकारी से अपनी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि रुकवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पीड़ित किसान ने बताया कि उनके पास एक एकड़ कृषि भूमि है। इसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपये है। 18 वर्षों से लगातार बैंक से लेनदेन कर रहे हैं। कोई बकाया नहीं है। पिछले 13 महीने से वह बैंक से एक लाख रुपये का फसल ऋण मांग रहे हैं। लेकिन नहीं मिला है।

बैंक ने सोना गिरवी रखकर लोन दे दिया, उसमें भी खतौनी लगाई है। किसान ने जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार से अपनी किसान सम्मान निधि को बंद कराने की गुहार लगाई है। कहा कि जब बैंक से क्रॉप लोन नहीं मिल रहा है तो उन्हें निधि भी नहीं चाहिए। मामले में उपकृषि निदेशक पुरुषोत्तम मिश्र ने बताया कि सिविल स्कोर ठीक नहीं होने से बैंक ने लोन नहीं दिया। किसान सम्मान निधि बंद करानी है तो आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


सरसों के खरीद केंद्र खोलने की मांग
किसान संघ नेता मोहन सिंह चाहर ने जिले में सरसों के खरीद केंद्र खोले जाने की मांग उठाई। कहा कि मंडी में सरसों का मूल्य 5 हजार रुपये प्रति क्चिंटल है। जबकि सरसों का समर्थन मूल्य 5950 है। खरीद केंद्र खुलने पर किसानों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने प्रशासन की ओर से सींगना और जुगसेना में पकी फसल जुतवाने पर रोष जताया। कहा कि पूर्व की तरह किसान से रसीद काटकर जमीन का किराया ले लिया जाए। शीतगृहों से आलू जमा करने की पक्की रसीद दिए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें