फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेतिहर मजदूर को सांप ने डसा, झाड़फूंक के चक्कर में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। चित्राहाट के नगला सुरई गांव में बुधवार सुबह करीब 5 बजे खेतिहर मजदूर सुरेश कुमार (40) को सांप ने डस लिया। परिजन अंधविश्वास में झाड़ फूंक कराते रहे, समय से इलाज न मिलने की वजह से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

नगला सुरई गांव के सुरेश कुमार पुत्र भीमसेन खेतिहर मजदूर थे। परिजन ने पुलिस को बताया बुधवार सुबह घर में जमीन पर सो रहे थे। तभी सांप ने सुरेश के हाथ की एक अंगुली में डस लिया। सुरेश ने सांप के डसने की जानकारी पत्नी कलावती उर्फ निशा को दी। परिजन अंधविश्वास के फेर में पड़ गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़फूंक कराने में जुट गए। हालत बिगड़ने पर रिश्तेदार जैतपुर सीएचसी ले गए, वहां से सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। रास्ते में सांसें थमने पर घर लौट आए। परिजन ने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल किया और एंबुलेंस की मदद से सुरेश कुमार को इलाज के लिए बाह सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चे अंकुश (10), लवकुश (8), कार्तिक (5) को छोड़ा है। सर्पदंश से मौत की सूचना पर राजस्व लेखपाल रामदास शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। चित्राहाट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

सर्पदंश पर झाड़फूंक कराने के बाद अस्पताल पहुंची महिला
सांप के डसने पर महिला ने पहले झाड़ फूंक कराई, रात में डरावने सपने के बाद पति के साथ अस्पताल पहुंची। चिकित्सक ने उनको समझाकर घर भेज दिया। चमरौआ की यूनिस की पत्नी परवीन दो दिन पहले देर शाम परिवार के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। उसने बताया कि घास में छिपे बैठे सांप ने पैर के अंगूठे के पास डस लिया था। सांप के काटने पर परिजन गौंसिली गांव में झाड़ फूंक कराने ले गए। बाद में पति यूनिस बाह सीएचसी पर उपचार के लिए लेकर पहुंचे। चिकित्सीय देख रेख में रखी गई महिला को जहरीले सांप के डसने की बात सामने नहीं आई, वरना अंधविश्वास का चक्कर भारी पड़ सकता था।
विज्ञापन



सांप के डसने पर झाड़फूंक या किसी अन्य अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें। सांप डसने का एकमात्र इलाज एंटीवेनम इंजेक्शन है। सांप के डसने पर चीरा न लगाएं, मुंह से खून न चूसें, टाइट पट्टी न बांधें। सांप के डसने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में ले जाएं।- डॉ. जितेंद्र वर्मा, अधीक्षक सीएचसी बाह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें