फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फार्म हाउस के चौकीदार की हत्या, नाले में मिला कंबल में लिपटा शव, 19 जून से था लापता

Thu, 23 Jun 2022 08:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

फार्म हाउस का चौकीदार 19 जून की शाम से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। उन्होंने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। गुरुवार शाम को उसकी लाश नाले में पड़ी मिली। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित फार्म हाउस के चौकीदार की लाश बृहस्पतिवार शाम को नाले में पड़ी मिली। लाश कंबल में लिपटी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान वीरपाल के रूप में हुई है। वह हरदोई का रहने वाला था। 

विज्ञापन


वीरपाल (45) मूलरूप से हरदोई के गांव प्यारेपुर के रहने वाला था। सिकंदरा में हाईवे पर कमला नगर निवासी डीडी सिंघल का फार्म हाउस है। इसमें वीरपाल परिवार सहित कई साल से रह रहा था। वह रात में फार्म हाउस की चौकीदारी करता था। दिन में एक सेल बनाने की फैक्टरी में काम करता था। 19 जून को घर से निकला था। इसके बाद से वापस नहीं आया। इस पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। मंगलवार को थाना सिकंदरा में गुमशुदगी दर्ज करा दी।

नाले से दुर्गंध आने पर चला पता 

बृहस्पतिवार शाम को फार्म हाउस के बाहर सर्विस रोड के किनारे बने नाले से दुर्गंध आ रही थी। इस पर क्षेत्र के लोगों ने नाले का पत्थर हटाकर देखा। उसमें शव पड़ा हुआ था। जानकारी पर पुलिस आ गई। वीरपाल के परिजनों ने शिनाख्त कर ली। हत्या करके शव को कंबल में लपेटा गया था। इसके बाद रस्सी बांध दी गई थी। नाले में जाली लगी थी। इस कारण शव आगे नहीं जा सका।  

विज्ञापन

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि फार्म हाउस के बाहर ही शव पड़ा मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें मौत का कारण पता चलेगा। मामले में विवेचना की जा रही है।

परिवार ने किया रंजिश से इंकार 

मृतक वीरपाल की पत्नी गीता है। उनके तीन बेटी और दो बेटे हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह 20 साल पहले आगरा आए थे। 15 साल से फार्म हाउस में रह रहे हैं। परिवार की किसी से रंजिश नहीं है। 

किसी करीबी पर पुलिस को शक 

पुलिस ने बताया कि चौकीदार का शव फार्म के पास ही नाले में मिला, जिस कंबल में शव लिपटा था, वह उनके घर का ही है। इससे आशंका है कि हत्या में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। हत्या किसने और क्यों की? यह सब पता किया जा रहा है। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें