फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजनगरी में यात्रियों को झटका, ई-बसों में सफर हुआ महंगा; जहां पड़ते थे 10 रुपये अब वहां देने होंगे इतने

Thu, 12 Oct 2023 11:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा में यात्रियों को महंगाई का झटका लगा है। यहां ई-बसों में सफर अब और महंगा हो गया है। इनका किराया बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन
ई-बस, आगरा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में सिटी बस (ई-बस) से सफर करना लोगों के लिए महंगा हो गया है। नगरीय परिवहन निदेशालय के निर्देश पर सिटी बसों का किराया बढ़ाया दिया गया है। इसके बाद शहर में चल रही ई-बसों में यात्रा करने वाली सवारियों और परिचालक के बीच बढ़े हुए किराये को लेकर बहस भी हो रही हैं।
विज्ञापन


एमजी रोड पर ऑटो प्रतिबंधित होने के बाद से अधिकतर लोग सिटी बस में सफर करते हैं। अभी तक प्रति तीन किलोमीटर तक 10 रुपये किराया लिया जा रहा था, जो अब बढ़ाकर 12 रुपये किया गया है। सिटी बस के प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश के 14 शहरों में सिटी बस संचालित हो रही हैं। सभी स्थानों पर किराया बढ़ाया गया है। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल; हत्या के मामले में था फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक रुपया यात्रियों के बीमा पॉलिसी का भी शामिल है। सिटी बस का किराया निर्धारित स्लैब के अनुसार ही तय किया जाता है। अब सबसे कम किराया 12 रुपये और अधिकतम किराया 55 रुपये हो गया है। सिटी बस फतेहपुर सीकरी और खेरागढ़ तक संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें