मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को पति ने एक विवाहिता को मायके जाने से रोका तो परिजनों के घर के बाहर जाते ही विवाहिता ने फांसी लगा ली। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
परिजनों के अनुसार क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी विदित कुमार की 25 वर्षीय पत्नी साधना कुछ दिनों से पति से मायके भेजने की जिद कर रही थी। पति उसे मायके नहीं भेज रहा था। बुधवार को जब परिजन घर के बाहर थे, तभी साधना ने घर के अंदर छत में पंखे के कुंदे में साड़ी से फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। गंभीर हालत में साधना को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया है।