कासगंज। सुन्नगढ़ी के ग्राम शहवाजपुर में एक किशोरी का शव उसके घर में ही फंासी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्वाति (16) पुत्री राधेश्याम निवासी शहवाजपुर 8 दिन पहले अपनी रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम म्यासुर में गई हुई थी। उसका पिता एक दिन पहले ही वहां से उसे बुलाकर ले आया। सुबह के समय उसके बाबा शौच के लिए चले गए।
जब वह लौटकर घर वापस आए तो उन्होंने किशोरी को फांसी पर लटका देखा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जानकारी मिलने पर रिश्तेदार भी पहुंच गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- किशोरी अपने पिता के पास रहती थी, जबकि पति-पत्नी में विवाद के चलते उसकी मां अपनी शेष पुत्रियों के साथ मायके में रह रही है। पिता म्यासुर से रिश्तेदारी से बुलाकर लाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण सामने आएगा। - राजेश मीणा, थाना प्रभारी।